Adityapur: सात दिन से लापता व्यक्ति की MGM में मिली थी लाश, कंपनी ने दिया चार लाख रुपये मुआवजा

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के डीवीसी मोड़ स्थित बाबूराम एंड कंपनी में काम करने वाले सापड़ा निवासी सुजीत कर्मकार के निधन पर कंपनी प्रबंधन ने उनके परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया है. यह राशि मृतक कर्मकार के परिवार की पत्नी यशोदा कर्मकार को चेक के रूप में दी गई.

मृतक सुजीत कर्मकार

 

मुआवजे पर कंपनी प्रबंधन से हुई वार्ता

इससे पहले जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में मृतक कर्मकार के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे के मुद्दे पर वार्ता की थी. इस वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे की राशि पर सहमति जताई. गोराई ने बताया कि सुजीत कर्मकार 4 मार्च को ड्यूटी पर आने के बाद लापता हो गए थे. काफी खोजबीन के बाद 11 मार्च को उनका शव एमजीएम अस्पताल में बरामद हुआ.

कंपनी पहुंचकर मुआवजे की मांग की गई

शव मिलने के बाद सुजीत कर्मकार के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की. इसके बाद कंपनी ने उनकी पत्नी यशोदा कर्मकार को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया.
वार्ता के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के अलावा सरोज महतो, राजा कालिंदी, विष्णु महतो, उमेश महतो, राहुल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Adityapur: चार मार्च से लापता व्यक्ति का शव सात दिन बाद एमजीएम अस्पताल में मिला, मुआवजे की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *