Adityapur: सफाईकर्मियों की अनदेखी कर रहा है NIT प्रबंधन, 13 दिनों से जारी है हड़ताल

आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर में कार्यरत निजी एजेंसी के अधीन सफाईकर्मी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर हैं. संस्थान परिसर की साफ-सफाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है. हड़ताली कर्मियों की मांग है कि उन्हें पीएफ, ईएसआई और बोनस जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं.

कॉलेज प्रशासन ने दो बार बातचीत का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. कुल 120 सफाईकर्मी इस आंदोलन में शामिल हैं. सफाईकर्मियों का आरोप है कि एजेंसी के ठेकेदार अमित कुमार उपाध्याय द्वारा पीएफ और ईएसआई की सुविधा नहीं दी जा रही है. बोनस भी पिछले दो वर्षों से रोक दिया गया है.

नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक बोनस दिया गया, परंतु पिछले दो वर्षों से यह बंद है. यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

इस आंदोलन में जेएलकेएम के नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, कोल्हान प्रवक्ता माधव महतो, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता महतो, आनंद दास, मुनि हांसदा और युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू महतो शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: जेएमपीपीए ने मनाई अपनी 5वीं स्थापना दिवस, कई को किया गया सम्मानित

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *