Adityapur: जेएमपीपीए ने मनाई अपनी 5वीं स्थापना दिवस, कई को किया गया सम्मानित

 

आदित्यपुर: झारखंड मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन के द्वारा श्रीनाथ पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के आडोटोरियम में अपनी पांचवी स्थापना दिवस मनाई गई, इस अवसर पर झारखंड फिल्म निर्माण क्षेत्र से जुड़े निर्माता निर्देशक तथा कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई उसके उपरांत संस्था के अध्यक्ष एन के सिंह एवं उपाध्यक्ष सुखदेव महतो द्वारा विगत 5 वर्षों में जेएमपीपीए द्वारा किए गए कार्यों तथा उपलब्धि पर प्रकाश डालने का कार्य किया गया। तदोपरांत मैके पर अन्य जिलों से आए फिल्म निर्माता निर्देशक राजीव सिंहा, विभाष खालखो,बिनोद महाली तथा बिनोद कुमार जिन्होंने विगत कई वर्षों से झारखंड में फिल्म निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने का कार्य किया है उनको जेएमपीपीए सीने सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

संस्था से जुड़े सदस्यों को सर्टिफिकेट दिया गया

इसके साथ ही संस्था के दो सदस्य कुमार विवेक तथा राजू मित्रा जिनका चयन झारखंड फिल्म नीति में सदस्य के रूप में हुआ है उनका भी पुष्प गुच्छ और सॉल से सम्मानित किया गया, इसके उपरांत लगातार कई वर्षों से लघु फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण कर रही वीपीआरए एंटरटेनमेंट संस्था के विकास कुमार तथा उनके पार्टनर्स प्रकाश, तथा कुणाल को जेएमपीपीए इमर्जिंग फिल्म प्रोड्यूसर 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में एन के सिंह , सुखदेव महतो एवं  एस एन सिंह द्वारा संस्था से जुड़े सदस्यों को सर्टिफिकेट दिया गया।कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के सदस्य श्री संजय सतपथी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मौके पर श्री उदय साहू , श्रीमती हेमा साहू , श्री निखिल सारदा के साथ शहर के माधव साहू, उदय सिंह, तारकेश्वर राव , सौरभ सुमन झा , श्रीमती गंगा रानी थापा , सुरेंद्र टुडू जैसे फिल्म निर्माता निर्देश तथा कलाकार भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: एमडीएम योजना में 1037 क्विंटल चावल का गबन, प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

Related Posts

Potka : कोवाली पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पोटका : कोवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए हरिणा पंचायत…

Spread the love

Jamshedpur : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर दिया बल

जमशेदपुर : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time