Jadugora: ASECA की ग्रीष्मकालीन संथाली बोर्ड परीक्षा संपन्न, 57 परीक्षार्थी हुए शामिल

जादूगोड़ा: आदिवासी शिक्षा केंद्र असेका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन संथाली बोर्ड परीक्षा का रविवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया। परीक्षा 7 से 9 जून तक नरवा पहाड़ स्थित यूसीआईएल कॉलोनी के सीटीसी परिसर में संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन दो पालियों में विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में गणित, जबकि दूसरी पाली में हिंदी और अंग्रेज़ी की परीक्षा ली गई। वहीं, बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई।

57 परीक्षार्थियों ने लिया भाग
तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 57 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। असेका के महासचिव शंकर सोरेन ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए परीक्षार्थियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संथाली भाषा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: पर्यावरण चेतना केंद्र ने बिरसा मुंडा को किया नमन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 से

एग्रिको ग्राउंड में सुबह 9 बजे से बालक, बालिका का होगा चयन जमशेदपुर : झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप…

Spread the love

Muri : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मुरी : अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने एक-एक करके सभी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time