Gamharia: गम्हरिया में सरकारी कर्मियों व नागरिकों ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड परिसर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, सरकारी कर्मी और आम नागरिक शामिल हुए.

सीडीपीओ ने बताया कि 10 जून से 26 जून तक राज्यभर में नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में लोगों को नशा मुक्त झारखंड की दिशा में संकल्प दिलाया गया.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई युवा व वयस्क नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे समाज गलत दिशा में जा रहा है. नशे की प्रवृत्ति न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है. यह जनजागरूकता कार्यक्रम 26 जून तक गांवों में भी संचालित किया जाएगा. इसके तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों के प्रति संवेदनशील किया जाएगा.

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवेश को भी इससे मुक्त रखने का प्रयास करेंगे. यह पहल झारखंड को एक स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक राज्य की दिशा में प्रेरित करती है.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: सफाईकर्मियों की अनदेखी कर रहा है NIT प्रबंधन, 13 दिनों से जारी है हड़ताल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time