आठ साल बाद Delhi Metro का किराया बढ़ा, आज से लागू नई दरें

नई दिल्ली:  दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आठ साल बाद किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें सोमवार यानी 25 अगस्त से लागू हो गईं।

डीएमआरसी के मुताबिक, अब न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम किराया 64 रुपये हो गया है। सभी लाइनों पर 1 रुपये से 4 रुपये तक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 1 रुपये से 5 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से सफर करने वाले यात्रियों को अब 5 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा।

डीएमआरसी ने बताया कि बढ़ती महंगाई, रखरखाव और ऑपरेशन लागत के कारण किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था। संस्था का कहना है कि सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: आरा में अक्षरा सिंह का जलवा, भीड़ हुई बेकाबू – पुलिस को चलानी पड़ी लाठी

Spread the love
  • Related Posts

    breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

    फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

    Spread the love

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *