UP: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा; ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालु मरे – 45 घायल

खुर्जा (बुलंदशहर):  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 45 लोग घायल हैं।

हादसे का विवरण
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 2:15 बजे हुआ। कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के रफातपुर और मिलकिनिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित गोगामेडी मंदिर जा रहे थे। तभी अलीगढ़ बॉर्डर के पास कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और सभी श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए।

राहत व बचाव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
कैलाश अस्पताल में 29 लोग,
मुनी सीएचसी में 18 लोग,
जटिया अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं।
कैलाश अस्पताल में दो बच्चों समेत 6 श्रद्धालुओं को मृत घोषित किया गया, जबकि मुनी सीएचसी में दो और की मौत की पुष्टि हुई।

मृतकों की पहचान
ईपू बाबू (40 वर्ष, ट्रैक्टर चालक, मिलकिनिया, कासगंज)
रामबेटी (65 वर्ष, रफातपुर, कासगंज)
चांदनी (12 वर्ष, रफातपुर, कासगंज)
धनीराम (40 वर्ष, मिलकिनिया, कासगंज)
मोक्षी (40 वर्ष, मिलकिनिया, कासगंज)
शिवांश (6 वर्ष, मिलकिनिया, कासगंज)
योगेश (50 वर्ष, रफातपुर, कासगंज)
विनोद (45 वर्ष, रफातपुर, कासगंज)

घायलों की स्थिति
कुल 45 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं।
घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

मौके पर अफसर पहुंचे
हादसे के बाद डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उपचार की व्यवस्था देखी। वहीं, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय समेत चार थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : आठ साल बाद Delhi Metro का किराया बढ़ा, आज से लागू नई दरें

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो इकलौते बेटों की मौत, परिजनों में छाया मातम

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से भादुआ गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक पवित्र महतो…

    Spread the love

    Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

    घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time