Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में 240 यात्रियों की मौत, DNA से होगी मृतकों की पहचान

अहमदाबाद: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई. विमान रिहायशी क्षेत्र में गिरा, जिससे स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए. हादसे में लगभग 50 स्थानीय लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज असरवा सिविल अस्पताल में किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

घटना के बाद शवों की पहचान चुनौतीपूर्ण हो गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों से डीएनए सैंपल देने की अपील की है. बीजे मेडिकल कॉलेज में इसकी व्यवस्था की गई है.

प्रधानमंत्री ने ली जानकारी, सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात कर स्थिति की समीक्षा की. सभी राहत एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है. एयरपोर्ट से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान तेजी से नीचे आता गया और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर के आवासीय क्षेत्र पर आकर गिरा. आसपास की इमारतों को भारी क्षति पहुँची है.

इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, आसमान में उठा धुएं का गुबार

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

    जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *