अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानी नगर में एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। यह इलाका अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास ही है। गुरुवार दोपहर इलाके के आसमान में धुएं के गुबार उठता हुआ नजर आया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी आ रही है। लंदन जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। अभी इस हादसे में मौतों की संख्या की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: राहगीरों से पैसे की वसूली करती राजस्थान की आठ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा
There is no ads to display, Please add some




















































