कांवड़ यात्रा में अश्लीलता पर भड़कीं Anuradha Paudwal, वायरल वीडियो को बताया “नॉनसेंस”

नई दिल्ली:  देशभर में श्रावण मास के पवित्र अवसर पर कांवड़ यात्रा पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है. सावन की शिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो भारी विवाद का कारण बन गया है, जिसमें कुछ डांसर्स अश्लील प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं. वीडियो को देखने के बाद भक्ति संगीत की लोकप्रिय गायिका अनुराधा पौडवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में भीड़ के बीच अश्लील डांस होता दिख रहा है. इसे कांवड़ यात्रा के दौरान रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है. धार्मिक भावना से जुड़ी इस यात्रा में इस तरह की हरकत से लोगों में आक्रोश है.

अनुराधा पौडवाल ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “नॉनसेंस” बताया. उन्होंने लिखा, “कांवड़ यात्रा में हो रहा अश्लील डांस बंद हो. यह नॉनसेंस बंद कीजिए.” उनका यह कमेंट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का समर्थन भी मिलने लगा.

लोगों ने सोशल मीडिया पर धार्मिक आयोजनों के नाम पर हो रही ऐसी घटनाओं की आलोचना की है. एक यूज़र ने लिखा, “धर्म के नाम पर अधर्म हो रहा है.” एक अन्य ने टिप्पणी की, “कुछ लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम कर रहे हैं. इससे उन श्रद्धालुओं की छवि भी धूमिल होती है जो सच्चे मन से शिवभक्ति में लीन हैं.”

अनुराधा पौडवाल हाल ही में एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या लता मंगेशकर और आशा भोसले ने उन्हें इंडस्ट्री में साइडलाइन किया, तो उन्होंने कहा, “ऐसी बातें केवल भारत में होती हैं. विदेशों में कोई किसी का करियर खराब नहीं करता. मैं लता जी और आशा जी दोनों का सम्मान करती हूं.”

 

इसे भी पढ़ें :

Divyanka Tripathi: एल्विश यादव को नहीं पहचान पाईं दिव्यांका, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time