Potka : डालसा की जागरूकता वैन पहुंची पोटका ब्लॉक, नशा मुक्ति के लिए चलाया गया सघन अभियान

  • नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने की पहल

पोटका : डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के मार्गदर्शन पर पोटका एवं जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत पी.एल.वी (अधिकार मित्र) द्वारा नशा के खिलाफ सात दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत डालसा की जागरूकता वैन पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंची, जहां साप्ताहिक बाजार हल्दीपोखर समेत विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को डालसा के कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट और बुकलेट भी वितरित किए गए। हाता चौक में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पीएलवी ने बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों से सीधे संवाद कर नालसा (DAWN) 2025 के तहत नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य हाशिए पर जी रहे लोगों को नशे से दूर रखना और खासकर युवा वर्ग को स्वस्थ एवं नशा मुक्त वातावरण प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिजली टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण : विजय आनंद मूनका

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है नशा मुक्ति का संदेश

अभियान के दौरान चौबीसों घंटे सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 भी उपलब्ध कराया गया, जिससे नशा से जुड़े मामलों में सप्ताह के सातों दिन मदद मिल सके। इस सात दिवसीय अभियान का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना और नशा मुक्त भारत निर्माण के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर जमशेदपुर के पीएलवी सुनील कुमार पांडे, प्रकाश मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, अरुण कुमार रजक, सूरज कुमार, प्रभात कुमार सरदार के साथ पोटका से चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, कुरुमीता मुर्मू, सबिता सोरेन, गौतम सरदार, दुलाल मंडल, मकरो कर्मकार और सुमित कुमार गोप सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटा नगर से पठानकोट के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुये। गौरतलब हो कि (…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time