Jamshedpur : बिजली टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण : विजय आनंद मूनका

  • आम जनता और व्यवसायियों पर बढ़ेगा बोझ

जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने झारखण्ड सरकार द्वारा बिजली टैरिफ में वृद्धि के प्रस्ताव को अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली की दर को 5.80 रुपये से बढ़ाकर सीधे 9.50 रुपये करना (60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि) आम जनता के जीवन पर भारी बोझ डालने वाला कदम है। मूनका ने स्पष्ट किया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर अचानक इतनी बड़ी वृद्धि कमर तोड़ने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रस्ताव का व्यवसायी समाज के साथ-साथ आम जनता द्वारा भी चौतरफा विरोध किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी की पहल से पाइपलाइन विवाद समाप्त

बिजली दर वृद्धि पर विरोध की तैयारी, उद्योग जगत पर पड़ेगा नकारात्मक असर

विजय आनंद मूनका ने कहा कि व्यवसायी और उद्यमी वर्ग पहले से ही गुणवत्तापूर्ण बिजली की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे उनके प्रतिष्ठानों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में एकमुश्त बिजली दर में इतनी बड़ी वृद्धि उनके उद्योगों को ठप करने वाला कदम साबित होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को पहले बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति में सुधार करना चाहिए, ताकि आम जनता और उद्यमियों को पर्याप्त बिजली मिल सके। इसके बाद ही दर वृद्धि का प्रस्ताव लाना हितकारी होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिजली सुधार के बिना दर वृद्धि किसी भी वर्ग के लिए न्यायसंगत नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time