Jharkhand: दिल्ली में बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन की शिष्टाचार भेंट, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। वे अभी भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें मरांडी ने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात के बाद कहा कि, “गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों।”

मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ की गई इस भेंट की तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने गुरुजी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना दोहराई। जहां यह मुलाकात एक शिष्टाचार के रूप में सामने आई है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे झारखंड के दो बड़े नेताओं के बीच बदलते समीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है। गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड की जनता भी चिंतित है और यह मुलाकात जनभावनाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: आज रांची पहुंचेंगे Amit Shah – पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, नीतीश-ममता नहीं होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time