Baharagora: पंचाण्डो गांव में बिजली का पोल गिरने से मची अफरा-तफरी

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बहूलिया पंचायत के पंचाण्डो गांव में रविवार सुबह हल्की हवा चलने के कारण गांव के अंदर दो जर्जर बिजली का खंभा गिर जाने से गांव में अफरा तफरी मच गई. एक खंभा प्रभात बारीक के घर पर टीना शेड पर गिरा.  दूसरा खंभा गांव के बीच में गिर पड़ा. गनिमत यह रही की बिजली के खंभा गिरने के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.बताया गया की प्रभात बारीक़ के घर के ऊपर खंभा गिरने से उनका टीना सेड नष्ट हो गया है.जिससे उनको हजारों रुपया का नुकसान हुआ है.

नया पिलर लाने की व्यवस्था की जा रही है

ग्रामीणों ने बताया यह बिजली के खंभा काफी दिनों से लगा था जिससे वह जर्जर हो गया था. इसी कारण दोनों खंभा एक साथ गिर गया. सूचना पाकर जगन्नाथपुर पावर हाउस के लाइनमेन में दिनेश घोष अपना टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से खंभा को सड़क से हटा दिया है. साथ ही समाचार लिखे जाने तक नया पिलर लाने की व्यवस्था की जा रही है. बताया गया कि नया पिलर सोमवार तक मिल जाएगा उसके बाद सुचारु रूप से बिजली बहाल कर दिया जाएगा.वहीं अचानक गांव में दो बिजली का खंभा गिर जाने पर बिजली गायब हो जाने से सभी घरों में पानी की किल्लत हो गई. बिजली नहीं रहने के कारण घर में लगे डीप बोरिंग कोई काम का नहीं रहा. इसलिए ग्रामीणों को पानी के लिए समस्या हो गई. ग्रामीणों ने जैसे तैसे करके पानी का इंतजाम करके अपना काम काज करने को मजबूर है.

इसे भी पढे़ं : Baharagora: जंगली हाथियों ने भादुआ गांव में गरमा धान के फसल को किया नष्ट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *