बहरागोड़ा : यात्री बस से गिर कर एक व्यक्ति घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत एनएच 49 पर बीते 24 अप्रैल की रात अजंता होटल के समीप लोधनवाणी गांव निवासी धरनी माहली सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे. जिसको पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में भर्ती कराया. जहाँ इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. उसके बाद बरसोल पुलिस द्वारा अपने स्तर से जांच पड़ताल कर आखिरकार दुर्घटना कैसे हुई इसका खुलासा किया.

चालक के ऊपर मामला दर्ज

वहीं जांच पड़ताल में यह बात सामने आई की (गाड़ी संख्या OD 11 D O161) नील माधव नामक यात्री बस जो उड़ीसा से कोलकाता की ओर चलता है. वही बस में बैठकर वह व्यक्ति अपने घर आ रहा था. अजंता होटल के पास बस से उतरने क्रम में नीचे गिर गए.  नीचे गिरे हुए युवक को अनदेखा करके बस कोलकाता की और रवाना हो गई थी. लेकिन जांच पड़ताल में यह बात सामने आने के बाद शनिवार की रात उक्त बस को बरसोल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया है तथा चालक के ऊपर मामला दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: संविधान बचाओ रैली में देवघर से जाएंगे इंटक के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

    5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

    Spread the love

    Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time