Deoghar: संविधान बचाओ रैली में देवघर से जाएंगे इंटक के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता

 

देवघर: इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में 3 मई को रांची में होने वाली राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर जलसार रोड स्थित जिला इंटक के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार के अलावा देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, एवं नाहिदा सुल्तान, महासचिव पूजा देवी एवं राधा पाल, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, मधुपुर नगर इंटक के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज, मोहनपुर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, इंटक की बबली सिंह, राधा देवी, सीता देवी एवं रूबी नाज शामिल थे।

संस्थाओं की स्वतंत्रता छीनने के विरोध में यह रैली निकाली जा रही

जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा ईडी सीबीआई एवं चुनाव आयोग आदि संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता छीनने के विरोध में यह रैली निकाली जा रही है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के साथ-साथ न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने एवं संविधान के बदलाव के प्रयास का विरोध ही इस रैली का मुख्य मुद्दा है। इस रैली में देवघर जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की जरूरत है रैली के जरिए ही इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता के बीच रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Adityapur: स्वर्गीय शिवनाथ सिंह की जमीन पर कब्जे की कोशिश, परिवार को धमकाया – मारपीट भी हुई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time