देवघर : भारत वर्चुअल ओपन एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन समारोह में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को सामाजिक क्षेत्र में जनहित के उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि (पीएचडी) से सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री ने कहा कि यह प्रतिष्ठित उपाधि बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिखाए मार्ग और मरहूम पिता हाजी साहब की आम लोगों की सेवा की सीख पर चलते हुए प्राप्त हुई है। यह उपाधि मेरे लिए एक सम्मान होने के साथ-साथ मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। मैं झारखंड के लोगों की सेवा और राज्य के विकास के लिए पहले से अधिक दृढ़ता से काम करता रहूंगा।
इसे भी पढ़ें : PM Modi: ‘मन की बात’ में मोदी का भावुक संदेश, कहा – पहलगाम हमले ने देश को झकझोरा, पीड़ित परिवारों को अवश्य मिलेगा न्याय
There is no ads to display, Please add some



















































