Bahragora : सड़क हादसे में घायल इकलौते बेटे की इलाज के दौरान कटक में मौत, गांव में पसरा मातम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘बाला एंड संस’ कंपनी के समीप बीते 7 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियाँ छीन ली हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने कटक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुँचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक विक्रम मुंडा अपने गांव के ही साथी तारक मुंडा के साथ किसी काम से बहरागोड़ा बाजार गया था।

बाजार से घर लौटने के क्रम में विगत कल शाम को पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा और फिर वहां से कटक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हृदयविदारक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतक के बारे में मिली जानकारी कलेजा चीर देने वाली है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिस पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी।वहीं मृतक का मात्र महीने का एक छोटा बेटा है, जो अभी अपने पिता की पहचान भी ठीक से नहीं कर पाया था।

गांव में गमगीन माहौल

बुधवार को जब युवक का शव गांव पहुँचा, तो कोई भी अपने आँसू नहीं रोक पाया। सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब वृद्ध पिता टकटकी लगाए अपने कलेजे के टुकड़े के पार्थिव शरीर को निहार रहे थे। पिता की पथराई आँखें और खामोश चीखें वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, गुरुसाईं गांव के दो युवक जीवन-मौत के बीच जूझ रहे

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में निकली साईं बाबा की पालकी शोभा यात्रा, झूमे लोग

जादूगोड़ा :जादूगोड़ा में भव्य रूप से बुधवार को संध्या समय साईं बाबा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर धर्मडीह होते हुए जादूगोड़ा मोड चौक समेत यूसिल कॉलोनी…

Spread the love

Jadugora : यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे गंदगी का लगा ढेर, लोग नाक सिकुड़ कर आनजाने को विवश, स्थानीय व्यापारी परेशान

जादूगोड़ा : यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे गंदगी का अम्बार लग गया है। सबसे बुरी स्थित जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे डब्लूटीपी के सामने बने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time