Bahragora: बहरागोड़ा में 20 मई को गूंजेगा गाजन पर्व, बजेगा भक्ति का नगाड़ा

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र स्थित पांचबढ़िया गांव में गाजन उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन की तैयारियां भक्त समिति द्वारा पूरी कर ली गई हैं. रविवार को धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें गांव के 13 श्रद्धालुओं ने तालाब में स्नान कर खुद को शुद्ध किया. इसके बाद पुजारी शिव शंकर महापात्र ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई.

शोभायात्रा में भक्ति और उत्साह का संगम
पूजन उपरांत सभी भक्तों को सिंदूर और माला पहनाकर शोभायात्रा निकाली गई. चेपापुल होते हुए यात्रा मंदिर की ओर बढ़ी. मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भक्तों ने पारंपरिक ढंग से लपेटते हुए हठभक्ति का प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने शंखध्वनि और घंटे बजाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

परिक्रमा और झुलाने की रस्म बनी आकर्षण का केंद्र
मंदिर परिसर पहुंचकर सभी 13 भक्तों ने पांच बार परिक्रमा की. इसके बाद लकड़ी की चौखट में प्रत्येक भक्त को पांच बार झुलाया गया. यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए. पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.

प्रसाद वितरण और समिति का योगदान
आखिर में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में देवाशीष प्रधान, तपन प्रधान, पुलिन सीट, कार्तिक तराई, देवाशीष मिस्त्री, बादल खामराई, अभिजीत प्रधान और लखविंदर नायक जैसे समिति सदस्य लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: यात्री रहें सतर्क! आद्रा मंडल में 7 दिनों का ट्रैक कार्य, ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time