जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के दो प्रमुख शहरों — जमशेदपुर और रांची — के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. अपने दौरे की शुरुआत वे जमशेदपुर से करेंगे, जहां वे जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की 75वीं वर्षगांठ के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन
उसी दिन शाम को रांची में लोकसभा अध्यक्ष के सम्मान में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर हो रहा है. उल्लेखनीय है कि ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं, जिसके लिए विशेष स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है.
स्वर्ण भूमि सभागार में जुटेगा शहर का जनसमुदाय
अभिनंदन समारोह रांची के डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में शाम 5 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में रांची की सैकड़ों सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संस्थाएं, शहर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे. यह आयोजन एक व्यापक नागरिक सहभागिता का प्रतीक बनेगा.
कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत ओम बिरला रांची में रात्रि विश्राम करेंगे. 26 मई की सुबह वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University: स्मृतियों की सौगात बनी पत्रकारिता छात्राओं की विदाई, छलके जज़्बात
There is no ads to display, Please add some



















































