गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी गेट के समीप रविवार की सुबह अचानक एक झोपड़ीनुमा होटल में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. अगल-बगल के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक होटल जलकर राख हो गया.
होटल संचालक को हुआ भारी आर्थिक नुकसान
इस हादसे में होटल पूरी तरह से नष्ट हो गया, जिससे होटल संचालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में रखे गैस सिलेंडर और प्लास्टिक सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया जारी है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पहली बार झारखंड आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जमशेदपुर और रांची में करेंगे शिरकत
There is no ads to display, Please add some



















































