Bahragora: किसान की बेटी ने मैट्रिक में लाए 95.2% अंक, सांसद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा प्रणिता प्रधान ने मैट्रिक परीक्षा में 95.2% अंक प्राप्त कर न सिर्फ झारखंड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, बल्कि पूरे बहरागोड़ा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

प्रणिता पूर्वांचल क्षेत्र के बृंदावनपुर गांव के एक साधारण किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता स्वपन कुमार प्रधान और मां झरना रानी प्रधान खेती-बाड़ी के सहारे परिवार का पालन-पोषण करते हैं. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

प्रणिता की सफलता पर बहरागोड़ा के सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रणिता जैसे विद्यार्थियों की मेहनत और लगन पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

गौरव पुष्टि ने प्रणिता के माता-पिता को भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा को प्राथमिकता दी, जो अत्यंत सराहनीय है.

सम्मान समारोह के दौरान निर्मल मुर्मू, पीयूष प्रधान, चिन्मय नायक, तपन पैड़ा, अभिजीत कुईला, श्याम दे, हिमांशु नायक, अमल बेरा और देव पैड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: हाथियों की मौत और जंगल का अंत, सरायकेला में कौन है असली दोषी?

 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *