Bahragora : जर्जर पुलिया के कारण राजमिस्त्री की मौत, परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचीं चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बनियाकुंदर में बीते गुरुवार की रात एक जर्जर पुलिया से गिरकर राजमिस्त्री जादूनाथ सोरेन की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुपुत्री दुखनी सोरेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुखनी सोरेन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके पिता चंपाई सोरेन हमेशा उनके साथ खड़े हैं और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से पुलिया की बदहाली की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण आज जादूनाथ के तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मौके पर सामुएल मंडी, चंद्र मोहन हांसदा और गोपीनाथ सोरेन समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने मृतक के परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : 13 अप्रैल को होगा नामांकन पत्रों का वितरण

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद तीन रिक्त पदों ( एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव तथा एक कमेटी मेंबर ) पर उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर…

Spread the love

Kharagpur/jamshedpur : दपूरे में रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर घाटशिला में महत्वपूर्ण बैठक, रेल अधिकारियों ने सांसद को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया

खड़गपुर/जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) सौमित्र मजूमदार ने शालीमार से घाटशिला खंड तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल अवसंरचना, सुरक्षा उपायों, परिचालन दक्षता और यात्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time