Bahragora:सड़क की बदहाली पर बोले ग्रामीण – गड्ढों से नहीं, अब उम्मीदों से डर लगता है

बहरागोड़ा: हरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक से लोधानवानी गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है. वर्षों पहले बनी यह सड़क अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

हर कदम पर गड्ढे, हर बारिश में खतरा
इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे बन चुके हैं. बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. लोग जान हथेली पर रखकर इस रास्ते से गुजरते हैं. स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना तक चुनौतीपूर्ण हो गया है. यह मार्ग पनिसोल, लुगाहारा, लोधानवानी और बाकड़ा जैसे गांवों को जोड़ता है. इन गांवों के निवासी बाजार, स्कूल, अस्पताल और कार्यालयों तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं.

सिर्फ आश्वासन, समाधान नहीं
स्थानीय ग्रामीणों – मानस महाली, जयराम महाली, मानिक सिंह और रबिन्द्र दास – ने बताया कि वे कई बार सड़क की मरम्मत के लिए प्रखंड कार्यालय से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं. लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि आने-जाने की सुविधा बहाल हो सके और दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दलमा की वादियों में सजी मेहमाननवाजी, ‘The Nature Vibe Resort’ का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time