Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिसकर्म 65 वर्षीय भुगान बास्के की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे।

पत्नी बस में थी सवार, पीछे आ रहे थे पति

गुड़ाबंदा थाना अंतर्गत बेनागाड़िया निवासी भुगान बास्के अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनका नामांकन (एडमिशन) कराने बहरागोड़ा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी मुनी बास्के बस से बहरागोड़ा के लिए निकली थीं, जबकि भुगान अपनी स्कूटी (JH05CA 7479) से पीछे-पीछे आ रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; पत्नी के पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भुगान बास्के जैसे ही संतोष होटल के पास कटिंग से सड़क पार करने लगे, जमशेदपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार होंडा एमेज कार (JH01GA 9778) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और भुगान बास्के सड़क पर काफी दूर जा गिरे। उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
पुलिस की जांबाजी: फिल्मी अंदाज में पीछा कर आरोपी

चालक को दबोचा

हादसे के बाद चालक कार लेकर तेजी से फरार हो गया, लेकिन बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ आरोपी का पीछा किया। लगभग फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए पुलिस ने पड़ोसी थाना बरसोल क्षेत्र में घेराबंदी की और दुर्घटना में शामिल कार को चालक समेत पकड़ लिया।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल भुगान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर उनकी पत्नी और परिजनों तक पहुँची, अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है। इस घटना के बाद से बेनागाड़िया गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने NH-18 पर बढ़ती दुर्घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें  : Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल डी.ए.वी चिड़िया में वैदिक हवन के साथ 2026-27 सत्र की शुरुआत

डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा : सेल से संबद्ध डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 2…

Spread the love

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time