Bahragora: ओडिशा से झारखंड आ रहा था अवैध बालू, बहरागोड़ा में दो हाईवा जब्त

बहरागोड़ा:  ओडिशा सीमा से झारखंड लाए जा रहे अवैध बालू पर रोक लगाने के लिए बहरागोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर जामशोला के पास पुलिस ने दो हाईवा जब्त किए। इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया है।

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को सूचना मिली थी कि कुछ हाईवा ओडिशा से अवैध बालू लेकर झारखंड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो हाईवा को रोका गया और तलाशी में दोनों में अवैध बालू पाया गया।

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए हाईवा में से एक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि दूसरे का नंबर WB49 9606 है। दोनों वाहनों को थाने लाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध बालू का यह कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। माफिया ओडिशा से बालू लाकर जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी छापेमारी और जांच और तेज की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर तस्करी में चार गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *