Bahragora: जलजमाव और नुकीले पत्थर तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बने बाधा, क्या सावन से पहले सुधरेगी हालत?

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जलजमाव और निकले हुए नुकीले पत्थरों के कारण न सिर्फ स्थानीय ग्रामीण बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी बेहद परेशान हैं।

यह सड़क पश्चिम बंगाल के मदनसोल चौक से चित्रेश्वर होते हुए पुनः पश्चिम बंगाल सीमा तक जाती है। आगामी 11 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है और 14 जुलाई को पहला सोमवारी पड़ रहा है। इस अवसर पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में शिव भक्त चित्रेश्वर मंदिर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचित किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीणों में भी नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सावन से पहले सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले शिव भक्तों और आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बाढ़ की रोकथाम को लेकर BDO ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पर भी रहा ज़ोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

Spread the love

Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time