Bahragora: 400 किमी की पैदल यात्रा पर निकले कृष्ण भक्त, चरण पादुका संग पहुंचेगे पुरी

बहरागोड़ा:  झारखंड के बहरागोड़ा से 250 से अधिक कृष्ण भक्त श्री चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका लेकर ओडिशा के पुरी धाम की ओर 400 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर निकले। अंतर्राष्ट्रीय श्री श्री श्याम नंदी वैष्णव परिषद के सहयोग से यह यात्रा गोपीबल्लवपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई है।

यात्रा को 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान भक्त “हरे कृष्णा” और “जय जगन्नाथ” का जाप करते हुए कीर्तन करेंगे। भक्तों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर की गई है।

 

इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में श्री चैतन्य महाप्रभु के प्रति भक्ति और श्रद्धा को बढ़ाना है। यात्रा में बहरागोड़ा के जयपूरा, गोहोलामुड़ा, पारुलिया, दरीसोल और आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हैं।

कहा जाता है कि संन्यास लेने के बाद श्री चैतन्य महाप्रभु ने अपनी पत्नी विष्णुप्रिया देवी को लकड़ी की चरण पादुकाएं दी थीं। विष्णुप्रिया देवी ने जीवनभर उनकी सेवा की। ये पादुकाएं आज भी पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम स्थित धामेश्वर महाप्रभु मंदिर में सुरक्षित हैं। साल 2019 में, चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन की 500वीं वर्षगांठ पर इन्हें वृंदावन ले जाया गया था।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: बहरागोड़ा में कृषक पाठशाला का निरीक्षण, किसानों के लिए जल्द शुरू होंगे प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *