Mizoram: मिजोरम में भीख मांगना अब पूरी तरह बैन, विधानसभा ने किया बड़ा फैसला

आइजोल:  मिजोरम सरकार ने राज्य में भीख मांगने की प्रथा पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को विधानसभा ने ‘प्रोहिबिशन ऑफ बेग्गरी बिल, 2025’ को मंजूरी दे दी। इसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा।

जरूरतमंदों के लिए बनेगा बोर्ड
नए कानून के तहत सरकार एक राहत और पुनर्वास बोर्ड का गठन करेगी। इसका काम जरूरतमंद लोगों की पहचान करना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना होगा।

बिल के प्रावधानों के अनुसार, राज्य में रिसीविंग सेंटर खोले जाएंगे। यहां जरूरतमंद लोगों को अस्थायी आश्रय और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

सामाजिक सुरक्षा की दिशा में पहल
इस कानून को मिजोरम में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और भीख मांगने की प्रवृत्ति खत्म करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे समाज में आत्मनिर्भरता और गरिमा को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री-विधायक, ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडों से हमला

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time