Bihar Elections: लोजपा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह की उम्मीदवारी खारिज

सारण :  सारण के मढ़ौरा विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चार उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी 177 मढ़ौरा निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ निधि राज ने आधिकारिक रूप से दी।

रद्द हुए नामांकन और कारण
रद्द किए गए उम्मीदवार हैं:
सीमा सिंह (लोजपा, रामविलास समर्थित) – फिल्मी कलाकार
आदित्य कुमार (बसपा)
अल्ताफ आलम राजू (जदयू के बागी, पूर्व जिलाध्यक्ष)
विशाल कुमार (निर्दलीय)

सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द हुआ। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग ने उन्हें समय तक फॉर्म सुधार कर जमा करने का अवसर दिया, लेकिन सीमा सिंह समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर सकीं।

लोजपा की उम्मीदवार सीमा सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के बाद उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में करीब 11 वर्षों का अनुभव है और मढ़ौरा के लोगों के दिल में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। सीमा सिंह ने यह भी कहा था कि राजनीति में आने का उद्देश्य बिहार के विकास में योगदान देना है। सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की “डांसिंग क्वीन” के नाम से जाना जाता है। निरहुआ रिक्शेवाला’ फिल्म में उनका गाना ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ काफी हिट हुआ था। उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा ने बिहार के नवादा जिले के सौरव सिंह से शादी की है।

बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार के नामांकन भी जांच के दौरान खामियों और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिए गए।

मढ़ौरा विधानसभा के वैध उम्मीदवार
मढ़ौरा सीट पर अब निम्नलिखित उम्मीदवार वैध माने जा रहे हैं:
लालू प्रसाद यादव – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
संदेव कुमार राय – निर्दलीय
जितेंद्र कुमार राय – राष्ट्रीय जनता दल
अंकित कुमार – निर्दलीय
मेनेजर कुमार – निर्दलीय
नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह – जनसुराज पार्टी
अभिषेक रंजन – निर्दलीय
मधुबाला गिरी – द प्लुरल्स पार्टी
पुरुषोत्तम कुमार – राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time