Bihar Elections: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बिहार दौरा, चुनावी रैलियों में देंगे संदेश

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अपनी जनसभाओं के जरिए मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

23 अक्टूबर को होगा प्रचार का आगाज
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पहले चरण के प्रचार अभियान के तहत 23 अक्टूबर को बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने गया जिले में एक बड़ी चुनावी रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी के गया आगमन को लेकर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की सभा से मगध प्रमंडल की 26 विधानसभा सीटों पर सीधा असर पड़ेगा और एनडीए प्रत्याशियों को चुनाव में फायदा मिलेगा।

पीएम मोदी की रैली को लेकर गया जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, और अधिकारियों की कई टीमें स्थल का निरीक्षण कर रही हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रधानमंत्री की रैली को चुनावी माहौल और प्रचार अभियान में निर्णायक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: लोजपा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह की उम्मीदवारी खारिज

Spread the love

Related Posts

Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा : शुक्रवार को बहरागोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष…

Spread the love

Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time