Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को सीखा दी हिंदी, ठाकरे बोले – समंदर में डुबा कर मारेंगे

रांची:  मराठी और हिंदी भाषा विवाद अब केवल भाषाई बहस न रहकर खुली राजनीतिक लड़ाई का रूप ले चुका है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच बयानबाज़ी ने इस मुद्दे को सियासी गर्मी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है.

कहां से शुरू हुआ विवाद?
यह पूरा विवाद एक साधारण से दुकानदार को मराठी न बोल पाने की वजह से MNS कार्यकर्ताओं द्वारा पीटे जाने से शुरू हुआ. घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के गोड्डा से तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा था—
“अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों के खिलाफ बोलकर दिखाओ. हिंदी का विरोध करने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे.”

दुबे ने ठाकरे परिवार पर हमला बोलते हुए यह भी कहा, “अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है.”

कुछ दिनों बाद राज ठाकरे ने दुबे के बयान पर भड़कते हुए जवाब दिया— “तू हमें मारेगा दुबे? तू मुंबई आजा, तुझे समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे.”
ठाकरे ने यह भी पूछा, “क्या दुबे पर कोई केस हुआ? तुम 56 इंच की छाती लेकर घूमते हो?”

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी— “मराठी का अपमान हुआ तो गाल और हाथ की युति जरूर होगी.”

इस बयान के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाज़ी का पारा और चढ़ गया.

राज ठाकरे के इस हमलावर जवाब के बाद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जवाब देते हुए ठाकरे का वही वीडियो साझा किया और

व्यंग्यात्मक अंदाज़ में लिखा— “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?”
हालांकि, दुबे ने अब तक इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रिम्स में निरीक्षण करते दिखा स्वास्थ्य मंत्री का बेटा, मचा तूफान – भाजपा ने मांगा जवाब 

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

मुरी : प्रखंड के इचाक (पायराटोंग) कोइरी टोला धोनी मैदान के पास पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्राप्त…

Spread the love

Muri : राहे में MLA की मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य का हुआ शुरू, बरसात में जल जमाव से लोगों को मिलेगी राहत

मुरी : राहे प्रखंड अंतर्गत डोम टोली में गुरुवार को अंचल अधिकारी राहे एवं स्थानीय विधायक अमित कुमार महतो की उपस्थिति में जमीन की मापी कर नाली निर्माण का कार्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time