जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत भाजपा नेता जगन्नाथ सोरेन की अगुवाई में सोमवार को गालूडीह क्षेत्र में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली ने हैंदलजुड़ी और बनकाटी पंचायत के ग्रामीणों का समर्थन हासिल किया।
मोटरसाइकिल रैली में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के समर्थन में वोट मांगते हुए पंचायत-गांवों का भ्रमण किया। रैली में जगन्नाथ सोरेन, सुरेश बास्के, शंकर सिंह, प्रदीप चंद्र दास समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए जगन्नाथ सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और भारी मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बीते छह सालों में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ छल मिला है। लोग इस सरकार से निराश हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































