Jamshedpur: जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर निकलेगा नगर कीर्तन, प्रशासन ने जारी किया विशेष ट्रैफिक निर्देश

जमशेदपुर:  5 नवंबर को जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोनारी से नगर कीर्तन निकाला जाएगा और हजारों लोग इसमें भाग लेंगे।

नगर कीर्तन और कार्तिक पूर्णिमा के आयोजनों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन 5 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूर्णतः वर्जित कर दिया है। बस सेवाओं का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

यह आदेश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। प्रशासन ने नो-इंट्री नियम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर लोग नदी में डुबकी लगाने के लिए सोनारी दोमुहानी और अन्य नदियों में पहुंचेंगे। सिख समाज के लोग गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर नगर कीर्तन में शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time