पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में “9 अप्रैल तक हर बूथ हो मजबूत” के नारे के साथ बूथ लेवल एजेंट तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
सम्मेलन के दौरान बताया गया कि झारखंड में मतदाताओं की सूची को लेकर कांग्रेस की ओर से बीएलओ-2 (BLO-2) भी बनाए जा रहे हैं, ताकि उनकी निगरानी में किसी गरीब मतदाता का नाम किसी कारण से मतदाता सूची से कटे या छूटे नहीं। इसके लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने की बात कही गई।
इस अवसर पर जिला सचिव जयराम हांसदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ लेवल एजेंट और ग्राम पंचायत कमेटियों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि “हर बूथ हो हमारा मजबूत” के नारे के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और संगठन और मजबूत होगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला सचिव जयराम हांसदा, सुबोध सरदार, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद दास, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, लासा मुर्मू, गोविंद महाली, ठाकुर सोरेन, सीताराम महतो, लालटू दास, संजय कुमार पत्रो, उत्पल साहू, दुर्गा दास सिंह, मालती सिंह, मधु कैवर्त, सीताराम सोरेन, सत्यनारायण मदीना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।













































