Bokaro : आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बोकारो : बोकारो जिले के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लंबे समय से उनके वेतन और अन्य वित्तीय लाभों से वंचित रखा गया है। सदर हॉस्पिटल, अनुमंडलीय अस्पताल चास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास, चंदनक्यारी, पेटरवार एवं अन्य अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों का माहवारी वेतन 3 माह से लेकर 8 माह तक बकाया है। अनुमंडलीय अस्पताल के आठ कर्मचारियों को 3 से 4 माह का वेतन वर्ष 2023 से नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता (डी.ए.), प्रोविडेंट फंड (पी.एफ.), और कर्मचारी राज्य बीमा (ई.एस.आई.) जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है।

श्रम कानूनों का उल्लंघन है

यह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवनयापन पर गंभीर प्रभाव डालता है।पी.एफ. और ई.एस.आई. की अनियमितताएँ कंपनी द्वारा कर्मचारियों से पी.एफ. और ई.एस.आई. की कटौती तो की गई है, लेकिन यह राशि उनके खातों में जमा नहीं की गई। इसके कारण कर्मचारी अपने चिकित्सा लाभों से वंचित हो गए हैं। जो कर्मचारी अभी तक पी.एफ. अकाउंट से वंचित हैं, उनके लिए अविलंब खाता खोलकर जमा राशि का भुगतान किया जाना चाहिए ताकि वे अपने भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।राष्ट्रीय छुट्टियों में कार्यरत कर्मचारियों और मातृत्व अवकाश पर रही महिलाओं को भी उनके बकाया वेतन और सुविधाएँ प्रदान नहीं की गई हैं।

कंपनी ने कभी इस नियम का पालन नहीं किया

 

बोनस एक्ट 1965 के तहत सालाना बोनस देना अनिवार्य है, लेकिन कंपनी ने कभी इस नियम का पालन नहीं किया। नियोजन की तिथि से एरियर जोड़कर सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, ग्रेच्युटी एक्ट के तहत कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के अनुसार ग्रेच्युटी राशि दी जानी चाहिए।मेसर्स राइडर सर्विस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों का पालन नहीं कर रही है। इस कंपनी द्वारा किए गए अनुबंध उल्लंघन को देखते हुए, इसे अविलंब ब्लैकलिस्ट कर अन्य विश्वसनीय कंपनियों को ठेका दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएँ उत्पन्न न हों।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: राज्य के समग्र विकास के लिए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पेश किया ₹1.45 लाख करोड़ का बजट, जानिए कहाँ खर्च होगा राज्य का पैसा?

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time