CBSE Result 2025: श्रीनाथ स्कूल की बेटियों ने रचा कीर्तिमान, टॉप तीन में लड़कियों का जलवा

आदित्यपुर: सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल, दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. स्कूल की छात्रा सौम्या सृष्टि ने 95.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. नीतिका सिंह 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और ज्ञानवी कुमारी 95 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं.

प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 88 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त की. इनमें से 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 22 छात्रों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए. वहीं, 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 43 रही.

कॉमर्स की राह पर सौम्या, बनना चाहती हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट

स्कूल टॉपर सौम्या सृष्टि ने भविष्य में कॉमर्स विषय लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने की इच्छा जताई है. उनके पिता संजय कुमार सिंह मार्केटिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं और माता गृहणी हैं. सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया.

नीतिका और ज्ञानवी बनना चाहती हैं इंजीनियर

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नीतिका सिंह ने भविष्य में इंजीनियरिंग करने की बात कही. उनके पिता एक स्वतंत्र फोटोग्राफर हैं और आदित्यपुर के एलआईजी क्षेत्र में रहते हैं.
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्ञानवी कुमारी के पिता राकेश कुमार सिंह रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और हरिओम नगर, आदित्यपुर के निवासी हैं.
दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और विद्यालय के शिक्षकों को दिया.

इसे भी पढ़ें : CBSE Result 2025: सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के तीनों स्तंभ समान रूप से सशक्त, विज्ञान में हर्ष राज ने मारी बाज़ी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *