Chaibasa: असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित, कैंसर पीड़ित तीन मरीजों को 9.57 लाख रुपये दी गई

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मरीजो के लंबित भुगतान मामले को निपटाएं जल्द: राजा राम गुप्ता

चाईबासा:- मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक हुई। बैठक में कैंसर बीमारी से पीड़ित तीन मरीजों के इलाज के लिए कागजातों की जांच एवं समीक्षा की गई। इसके उपरांत मरीजों में क्रमशः तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पेंदरगढ़िया गांव निवासी श्रीमती एग्नेस हेंब्रम(48) जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है, तथा उनका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है, उनके इलाज के लिए तो 5 लाख रुपए, चक्रधरपुर स्थित हरिजन बस्ती निवासी रणबीर मुखी (8) जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है तथा उनका इलाज मैहरबाई कैंसर अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है,

अधिक प्रचार प्रसार किया जाएगा

उनके इलाज हेतु 1.57 लाख रुपए, इसी प्रकार सदर प्रखंड अंतर्गत तिरीलबासा गांव निवासी अजय देवगम (27) जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है तथा उनका इलाज सीएम सी वेल्लोर में चल रहा है, उनके इलाज हेतु 3 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई। बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व फंड के अनुपलब्धता को लेकर लगभग डेढ़ दर्जन असाध्य रोग से पीड़ित मरीजो जिनका इलाज देश के भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जल्द से जल्द उनका भुगतान सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। ताकि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। वही  गुप्ता ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत असाध्य रोग योजना को लेकर और अधिक प्रचार प्रसार किया जाने की बात कही। ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल पाए। बैठक में मुख्य रूप से डॉ बारियल मार्डी, डॉ पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन एवं अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नामांकन से पेंशन तक, जनता दरबार में हुई समस्याओं की सुनवाई

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

    Spread the love

    Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

    बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time