Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह, “Run For Jharkhand” में जिलेवासियों ने लगाई एकता की दौड़

चाईबासा:  झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर आज चाईबासा में जिला समाहरणालय से बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम तक “Run For Jharkhand” नामक एकता की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में जिले के युवा और युवा महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला उपायुक्त और उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर की। जिला उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर सभी को हार्दिक बधाई। उन्होंने बताया कि यह दौड़ हमारे राज्य में एकता का प्रतीक है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।

पुरस्कार और सम्मान
दौड़ में प्रथम पांच विजेताओं को नगद पुरस्कार और मेमोन्टो देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि इस प्रकार रही:
प्रथम स्थान – 3500 रुपये
द्वितीय स्थान – 2500 रुपये
तृतीय स्थान – 1000 रुपये
चतुर्थ स्थान – 500 रुपये
पंचम स्थान – 500 रुपये

विजेताओं की सूची

पुरुष वर्ग:
प्रथम: सन्नी ईचागुटू
द्वितीय: लालु कालुन्डिया
तृतीय: गणेश कालुन्डिया
चतुर्थ: चिरंजीत पुरर्ती
पंचम: नारायण विरूवा

महिला वर्ग:
प्रथम: बमाई तिरीया
द्वितीय: सलीमा विरूली
तृतीय: दिग्गी पाड़ेया
चतुर्थ: सुनिता तिरिया
पंचम: सबित्री गुईया

कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *