Chaibasa: लगातार बारिश से वायरल बुखार का प्रकोप, गुवा सेल अस्पताल में बेड फुल

गुवा:  गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही रुक-रुक कर भारी व हल्की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का असर अब स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। ज्यादातर घरों में वायरल बुखार और उससे जुड़ी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। कहीं पूरा परिवार बीमार है तो कहीं एक-दो सदस्य लगातार बुखार से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह वायरल बुखार आसानी से नहीं छोड़ रहा। एक बार चपेट में आने के बाद मरीजों को कम से कम सात दिन तक परेशान कर रहा है। लंबे समय तक खांसी बनी रहती है और मरीज पूरी तरह कमजोर हो जाते हैं।

गुवा और किरीबुरु के सेल अस्पतालों की स्थिति गंभीर है। यहां बेड पूरी तरह भर चुके हैं। मजबूरी में जिन मरीजों की हालत थोड़ी सुधर जाती है, उन्हें डिस्चार्ज कर गंभीर मरीजों के लिए बेड खाली किया जा रहा है। कई मरीजों को जगह न मिलने पर दवाइयां देकर घर पर ही इलाज करने की सलाह दी जा रही है।

जानकारों का कहना है कि अगले चार-पांच दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। वहीं, सारंडा के अन्य इलाकों में बारिश कम है लेकिन उमस इतनी ज्यादा है कि लोग वहां भी परेशानी झेल रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “हमने अपना अभिभावक खो दिया” – रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंगल कालिंदी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *