Chhattisgarh : सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर दी

छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पारडीह एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन, भाजपा-जदूय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जतायी खुशी

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया

गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का  इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में शुरू हुई जलापूर्ति, पंप में लगाया गया नया बेयरिंग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *