Jharkhand: पटना में गरजे CM हेमंत सोरेन, बोले – धनबल से लोकतंत्र को कमजोर कर रही BJP

पटना:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना में एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा के समापन समारोह में सोरेन ने कहा कि एनडीए सरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “धनबल और केंद्रीय एजेंसियों के दम पर जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है।”

सीएम सोरेन ने बीजेपी पर राज्य सरकारों को गिराने के लिए वोट चोरी और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों से दबाया जा रहा है।

सोरेन ने लोगों से अपील की कि वोट किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश और संविधान का है। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर आज नहीं चेते तो फिर कभी मौका नहीं मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़ा, किसान और मजदूर वर्ग लंबे समय से शोषण का शिकार रहा है, लेकिन जब-जब वे एकजुट हुए, विजय पाई। नोटबंदी, कोरोना और प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा कि 2014 के बाद देश ने सबसे ज्यादा नुकसान झेला है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: बिहार में आज दिखेगा इंडिया गठबंधन का दम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *