पोटका: तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने मां दुर्गा की पूजा विधि, महत्व और पूजा के समय के बारे में उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और उन्हें निर्देश दिया कि वे मेले में सावधानीपूर्वक घूमें तथा अपने माता-पिता का फोन नंबर हमेशा साथ रखें, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।
प्रतियोगिता में सोनू महतो ने प्रथम, हिमानी कुमारी ने द्वितीय और प्रेम साव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, मिहिर गोप, दुलाल मंडल, शेखर मंडल, बिट्टू समाई, शिल्पा बारिक, पानमुनी भुमिज, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, नमिता सरदार, निकिता गोप, संगीता पाल, अनुपमा मंडल, जस्मीन मुर्मू, दुलमी हांसदा, सुमित्रा बेहरा एवं जोबा मार्डी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इसे भी पढ़ें :




















































