पोटका: पोटका प्रखंड के बागों गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग — पति-पत्नी और दो बच्चे — घर में सोते समय दब गए। मौके पर ग्रामीण और आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत जुटे।

घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में उपमुखिया रामेश्वर सरदार, पोटका विधायक प्रतिनिधि विनय कृष्ण गोप, मनोरंजन सिंह और मनोज सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी घायलों को निजी वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पोटका अंचल कार्यालय से अंचल पदाधिकारी वीर विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को त्रिपाल वितरण कर अस्थायी राहत प्रदान की। उपमुखिया और स्थानीय लोगों ने झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की।

हादसे के समय पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एम्बुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंची। परिवार ने कई बार कॉल किया, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। अंततः निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
इसे भी पढ़ें :
Tara Public School दुर्गा पूजा पर बच्चों के रंगारंग प्रदर्शन, विजेताओं को मिला पुरस्कार
There is no ads to display, Please add some



















































