Saraikela: सरायकेला-खरसांवा जिले को जोड़ने वाले मुख्य राज्य मार्ग की हालत बदहाल, पुल में दरारें

चांडिल: सरायकेला-खरसांवा जिले को जोड़ने वाले मुख्य राज्य मार्ग पर चांडिल से कांड्रा गोलचक्कर तक की सड़क और मानिकुई स्थित सुवर्णरेखा नदी पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण के बावजूद, सड़कें कुछ ही समय में उखड़ गईं. पुल-पुलियों में दरारें पड़ चुकी हैं और कई जगहों पर ढलाई की छड़ तक बाहर आ गई है.

जीवनदायिनी सड़कें बनीं जानलेवा रास्ता

जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन चुके हैं. राहगीरों को जान हथेली पर रखकर चलना पड़ता है. विशेषकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है. स्थानीय लोग भय और आक्रोश की स्थिति में हैं.

अनियमितता की शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं

स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं की शिकायत तत्कालीन उपायुक्त से की थी. उपायुक्त द्वारा जांच के निर्देश भी दिए गए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई समाधान सामने नहीं आया. निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: तेज आंधी से गिरा नीम का विशाल पेड़, यातायात बाधित – बिजली सेवा पर भी संकट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time