Jadugora: संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चैतन्य महाप्रभु और श्रीकृष्ण की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ की छांव में बसे डोमजूडी गांव का वातावरण शुक्रवार को पूर्णतः भक्तिमय हो गया. मदन मोहन मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री–श्री सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ. अंतिम दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

चैतन्य महाप्रभु और श्रीकृष्ण की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

इस पावन आयोजन में चैतन्य महाप्रभु, भगवान श्रीकृष्ण और उनकी माता की लीलाओं पर आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया. इन जीवंत झांकियों ने भक्तों को हरिनाम संकीर्तन की ओर खींच लिया.हरिनाम संकीर्तन में महिला श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखी गई. भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर उन्होंने भजनों और संकीर्तन में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा.

आयोजन की सफलता में युवाओं और ग्रामीणों की अहम भूमिका

मदन मोहन मंदिर कमिटी के फनी भूषण दास, बबलू दास, पतित पावन दास सहित अनेक युवाओं और ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया. सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन एक भक्ति पर्व के रूप में सामने आया.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्य की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा का भूमि पूजन आज, कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं राज्यपाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time