Jharkhand: राज्य की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा का भूमि पूजन आज, कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं राज्यपाल

देवघर: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार कुछ ही देर में देवघर पहुंच रहे हैं. वे त्रिकूट पर्वत के निकट तिउरनगर में प्रस्तावित 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन करेंगे. इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की भी उपस्थिति रहेगी.

सेवा और अध्यात्म से जुड़े होंगे कई गणमान्य

इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, उद्योगपति निखिल नंदा, और सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन सेवा फाउंडेशन द्वारा किया गया है, जिसके संस्थापक और प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया हैं.

चारों दिशाओं में एक ही संकल्प: 108 फीट की प्रतिमाएं

प्रदीप भैया ने बताया कि निखिल नंदा द्वारा देश के चारों कोनों में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है. अब तक गुजरात के मोरनी और हिमाचल प्रदेश के जांखू में प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं. रामेश्वरम में निर्माण कार्य प्रगति पर है. उत्तर दिशा में देवघर इस श्रृंखला का अगला केंद्र बनेगा.

अध्यात्म साधना केंद्र और सेवा के अन्य प्रकल्प भी होंगे विकसित

सेवा फाउंडेशन की योजना केवल प्रतिमा निर्माण तक सीमित नहीं है. संस्था की ओर से क्षेत्र में एक अध्यात्म साधना एवं अनुसंधान केंद्र, विद्यालय, अतिथि गृह, गौशाला और चिकित्सालय के निर्माण की भी रूपरेखा तैयार की गई है. यह पहल क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ सामाजिक सेवा के नए आयाम खोलेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के इस जिले में स्थापित होगी 108 फीट की हनुमान प्रतिमा, भूमि पूजन 12 अप्रैल को

 

Spread the love

Related Posts

Potka : वट सावित्री पूजा को लेकर पोटका क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल, सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत

पोटका : हाता, हल्दीपोखर, पोटका, कोवाली समेत पूरे पोटका क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सुहागिन…

Spread the love

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time