Chaibasa: चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक के बाहर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 5 लाख

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर में सोमवार सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से पांच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल की बट से कर्मचारी को घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुई लूट?
आइबीपी पेट्रोल पंप के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी पांच लाख रुपये जमा करने बैंक पहुंचे थे। संजय बाइक खड़ी कर रहे थे और विमलेश रुपए से भरा बैग लेकर बैंक के अंदर जा रहे थे। तभी तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर विमलेश को पिस्तौल की बट से घायल कर दिया और बदमाश बाइक से फरार हो गए।

चार अपराधियों की मिलीभगत
घायल विमलेश ने बताया कि वारदात में कुल चार अपराधी शामिल थे। तीन ने बैग छीना, जबकि चौथा बाइक लेकर बाहर खड़ा था। घटना शहर के बीचोंबीच व्यस्त रोड पर हुई, जहां पास में होटल और कई दुकानें भी हैं।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को थाने ले गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी जीत, सुप्रीमो समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : टाटा–छपरा एक्सप्रेस में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

आदित्यपुर–गम्हरिया रेलखंड पर पेट्रोलिंग के दौरान 30 पैकेट शराब बरामद गुप्त सूचना पर आरपीएफ ने की कार्रवाई सरायकेला : आदित्यपुर–गम्हरिया रेलखंड के बीच टाटा–छपरा एक्सप्रेस में पेट्रोलिंग के दौरान आदित्यपुर…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में रहस्यमयी अफवाहों से दहशत, रातभर जाग रहे ग्रामीण

दरवाजे खटखटाने और लूट की चर्चाओं से फैला डर पुलिस ने बढ़ाई गश्त, अफवाहों ने छीनी रातों की नींद झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले में इन दिनों एक रहस्यमयी और डरावनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *