Chaibasa: क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में चमका DAV चिड़िया का सितारा, बटोरे दर्जनों पदक

गुवा:  डीएवी नेशनल गेम्स के क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में विद्यालय की अलग पहचान बनाई. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक सुमित सेनापति, कर्ण सिंह आर्य और आर. के. मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

कबड्डी (गर्ल्स अंडर-14): डीएवी चिड़िया की टीम ने डीएवी बहरागोड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
कराटे (बिष्टुपुर): 11 स्वर्ण और 2 रजत पदक बच्चों ने प्राप्त किए.
फुटबॉल (अंडर-17, गुवा): उपविजेता बनकर टीम ने रजत पदक हासिल किया.
खो-खो (अंडर-14, झिंकपानी): कांस्य पदक से टीम ने सम्मान प्राप्त किया.
बैडमिंटन (नोवामुंडी): उपविजेता रहे छात्रों को रजत पदक मिला.
एथलेटिक्स (बिष्टुपुर): कुल 35 पदकों में 20 स्वर्ण, 12 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल रहे.

हर्षित कु. नोनिया, राखी श्रीनाग, प्रझा महतो, साक्षी शर्मा, सिद्धान्त बढ़ाईक, कृतिका साहू, प्रसिद्धि गुप्ता, ओइम कुमार, सारब दास, पूजा कुमारी, स्मृति नायक, सारथक दास, संयोग लागुरी, कृष्ण किशोर सिंह, अन्वेशा मिश्रा, तृप्ति सेनापति, प्रियंका शर्मा, निशी चन्द्र, संजना उराँव, निहारिका तांती, मानस मुखी, कुलसुम प्रवीण, समीर पूर्ति, राधिका कुमारी, सलोनी पंडित, श्रेया महतो, तिलक मुखी, आलेख मुखी, रोणित बोदरा, उज्जवल दास, आयुषमान सांडिल व अन्य कई विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर डॉ. शिव नारायण सिंह ने कहा, “खेल जीवन का अभिन्न अंग है. इसके माध्यम से न सिर्फ शारीरिक दक्षता आती है, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है. बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण की भावना विकसित होती है.”

सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षक मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस. के. पांडेय, ललित महतो, मोमिता मजूमदार, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भगत, सुखेन प्रसाद सहित कई अन्य उपस्थित थे. वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी ने भी बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: पिकअप कैंपर में जानवरों की तरह ठूंसकर भेजे गए स्कूली बच्चे – प्रशासन ने नहीं दी कोई व्यवस्था, जेब से भरे किराए

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time