Deoghar: गर्मी में त्रिकूट के जंगलों में फिर लगी आग, पर्यावरण पर पड़ सकता है गंभीर असर

देवघर: जैव विविधताओं से समृद्ध त्रिकूट पहाड़ के जंगलों में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई. इससे जंगल में रहने वाले वन्य जीवों और औषधीय पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. हर साल गर्मी में त्रिकूट के जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं, और इसका प्रभाव जंगल के बड़े हिस्से पर पड़ता है.

तेज हवा के कारण आग का फैलाव

शुक्रवार को तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आग दोपहर में लगी थी, लेकिन दिन में लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं. जैसे ही शाम हुई, दूर से ही पहाड़ में लगी आग की लपटें दिखाई देने लगीं. आग की स्थिति को लेकर अब भी आशंका बनी हुई है कि यह जंगल के बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकती है.

वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं

इस घटना के बावजूद, फिलहाल वन विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी चिंता में हैं कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो इससे जंगल की जैव विविधता को गंभीर नुकसान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड का सबसे बड़ा प्राइवेट बस स्टैंड 10 अप्रैल से यात्री बसों के लिए तैयार, एक साथ 150 बसों का हो सकेगा ठहराव

Spread the love

Related Posts

Chandil : कपाली में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

डोबो-कान्दरबेड़ा मार्ग पर देर रात मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका चांडिल : चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक भीषण…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *